सत्यमेव जयते ट्रस्ट-अचल ट्रस्ट एवं जैन जाग्रति महिला मण्डल ने जेल को भेंट किये 500 कम्बल।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने अचल ट्रस्ट एंव जैन जागृति महिला मंडल के सहयोग से जिला जेल के अधीक्षक श्री पी. डी. सलौनिया जी को   500 कम्बल भेंट किये ताकि जेल में निरुद्ध असहाय बंदियों को ठंड से बचाया जा सके। ये कम्बल आगरा से 5 बार सांसद रहे स्व सेठ अचल सिंह जी की स्मृति में प्रदत किये गये है।आज उनकी पुण्यतिथि थी। इस मौके पर अचल ट्रस्ट के मंत्री राजीव अग्रवाल, जैन‌ जागृति महिला मंडल की श्रीमती मीता जैन, सुमित्रा सुराना,पूर्व पार्षद अशोक राठी, शशि भूषण शिरोमणि, मनोज बोहरा, वीरु वोहरा, समाजसेवी सन्तोष शर्मा, डा अरुण सिकरवार,अनिल जैन रंगकर्मी ,रवि बंसल, जेलर राजेन्द्र सिंह व वी.के गौतम तथा डिप्टी जेलर हरवंश पाण्डे, नंदकिशोर गोयल आदि  मौजूद रहे। महामंत्री गौतम सेठ ने सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया ।नगर के दानदाताओं के सहयोग से सत्यमेव जयते ट्रस्ट अपनी ओर से अर्थ दंड अदा कर जुर्माने के अभाव में सजा काटने को मजबूर कैदियों की रिहाई कई बार करा चुकी है।