सत्यमेव ट्रस्ट ने अज्ञात महिला रोगिणी को मानसिक हॉस्पिटल में भर्ती कराया।



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा आज  एक महिला रोगिणी को मानसिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।यह अज्ञात पूछने पर सिर्फ अपना नाम लज्जावती ईदगाह कुतुल पर  बता पा रही है।  55  बर्षीय इस महिला को   23 नवम्बर को  . पुलिस द्वारा  एस एन‌ इमरजेंसी में भर्ती कराया गया था  । उस समय उसके हाथ में फ्रेंकचर था । एस .एन के अस्थि रोग विभाग में उसका  इलाज पूरा हो  जाने पर विभाग के डाक्टरों ने उसकी मानसिक स्थिति ठीक न देखते हुए सत्यमेव जयते ट्रस्ट से इसको इलाज हेतु मानसिक स्वास्थ्य केन्द्र पर भर्ती कराने की अपेक्षा की । आज सत्यमेव जयते की मशक्कत के बाद  मजिस्ट्रेट के आदेश के बावजूद इसकी कल शनिवार को मेडिकल जांचें भी खुद कराने की शर्त के साथ इसको  मानसिक अस्पताल ने  भर्ती किया है।पहले तो मानसिक अस्पताल ने इसकी मेडीकल जांचें हो जाने के बाद ही भर्ती करने को बोला। लेकिन मजिस्ट्रेट के आदेश के बावजूद मेडिकल जांचें कल कराने की बात कही। संस्था को इसको भर्ती कराने में आज लगभग 6-7 घंटे लग गये। जब कि  तीन बोलियेनटर इसके लिए तैनात किते ग्रे।  ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन व महामंत्री गौतम सेठ ने इस प्रक्रिया को सरल बनाने की जरूरत पर जोर दिया है।

          ‌‌ नंदकिशोर गोयल 

          ‌मीडिया प्रभारी 

        ‌9359921057