आगरा में चैरिटेबल गर्भ संस्कार एवं मेटरनिटी होम की रखी गई आधारशिला।





हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आगरा में एक अनूठी सेवा स्थापित होने जा रही है। उद्देश्य है    धर्म शास्त्रों में वर्णित विज्ञान सम्मत क्रियाओं , आचार -विचार व आहार- विहार के अनुसरण से मां के गर्भ से ही विलक्षण शौर्य , तीव्र मेघा और अदभुत संपन्न शिशुओं का जन्म हो।साथ ही अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त केन्द्र पर सकारात्मक वातावरण में चेरीटेबल सेवा दरों पर डिलीवरी की समुचित व्यवस्था हो।

  इसके लिए आगरा के प्रताप नगर, जयपुर हाउस में *श्री चन्द्रभान साबुन वाले सेवा ट्रस्ट* के सहयोग से 220 वर्ग गज का भवन भी खरीदा जा चुका है।आज यहां भूमि पूजन कर इस सेवा की आधारशिला रख दी गई।

विश्व में इस प्रकार का पहला गर्भ संस्कार केन्द्र होगा। इस मौके पर उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल तथा आगरा की पूर्व मेयर बेबी रानी मौर्या जी बतौर मुख्य अतिथि  कार्यक्रम में शामिल हुई।इस सेवा प्रकल्प की सराहना करते हुये  उन्होंने कहा कि गर्भ संस्कार के असर से ही अभिमन्यु -प्रहलाद जैसे चरित्र अपनी मां के गर्भ से ही ज्ञान अर्जित करके आये थे। उसी  प्रकार आज भी गर्भवती महिलाओं को इसके  प्रति जागरूक करने से जन्मे शिशु संस्कारवान ही होंगें।   उन्होंने इसके लिए  जागरुकता सेमीनार आयोजित करने की जरूरत भी बताई।  डॉ सुनीता अग्रवाल व श्रीमती मिता जैन ने इस सेवा प्रकल्प की सार्थकता पर प्रकाश डाला। संचालन  श्रीमती कांता माहेश्वरी ने किया। धन्यवाद ट्रस्ट की ओर से रमेश अग्रवाल ने किया। हवन पूजन में अशोक अग्रवाल , मनोज अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल ,नितेश अग्रवाल, ओम टंडन , शिब्बीमल, डा सुरेश गोयल, राजीव अग्रवाल, राकेश गर्ग व नंदकिशोर गोयल शामिल रहे।