कलश यात्रा के साथ, श्रीमद् भागवत कथा-भक्ति की धारा हुई प्रवाहित।





हिन्दुस्तान वार्ता।आदर्श नन्दन गुप्त   

आगरा। माधवी अग्र महिला मंडल द्वारा आयोजित श्रीमद् भागवत कथा का बुधवार को कलश यात्रा के साथ शुभारम्भ हो गया। कलश यात्रा का शुभारम्भ चिंताहरण मंदिर पर  उत्तराखंड की पूर्व राज्यपाल  व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा समाज को एकरूपता, सच्चरित्रता और सत्कर्म की प्रेरणा देती है।                                       

कलश यात्रा में सबसे आगे धर्मध्वजा लेकर युवक चल रहे थे। पीत परिधान पहने महिलाएं कलश सिर पर रखकर चल रही थी। उनके द्वारा जय घोष किये जा रहे थे। बैंड बाजों के भक्ति गीतों से वातावरण गुंजायमान था। एक रथ में राधा कृष्ण के रूप विराजमान थे। दूसरे रथ में भागवताचार्य पूज्य नीरज नयन जी महाराज थे। समाजसेवी श्री बी डी अग्रवाल (पुष्पांजलि ) व अन्य भक्तजन भागवत पुराण को शिरोधार्य करके चल रहे थे। मार्ग में कई जगह कलश यात्रा का स्वागत किया गया। विभिन्न मार्गों से होती हुई है कलश यात्रा महाराजा अग्रसेन भवन, पहुंची जहां भागवताचार्य श्री नीरज नयन जी व्यास पीठ पर विराजमान हुए। मुख्य यजमान सुरेश अग्रवाल व शशि अग्रवाल ने व्यासपीठ का पूजन किया। उसके बाद दोपहर को भागवत कथा श्रवण कराई गई जिसमें भागवताचार्य ने  भागवत कथा का महत्व बताते हुए कहा कि भागवत में ज्ञान की गंगा प्रवाहित होती है।कलश यात्रा का नेतृत्व उषा बंसल ने किया। कलश यात्रा में विनय अग्रवाल, सुरेश चंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र गोयल,फूलचंद बंसल,मोहनलाल अग्रवाल, प्रेमचंद सुपारी, पुष्पा अग्रवाल, राजकुमारी, प्रीति, बबीता, वंदना,शशी अग्रवाल,  रजनी अग्रवाल, मनोज अग्रवाल पोली, राकेश गर्ग बृजेश अग्रवाल, ओम प्रकाश अग्रवाल आदि शामिल थे।