हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा
शारीरिक अक्षमता या अन्य कारणों से भोजन के लिए परेशान रहने वाले वृद्धों की मदद के लिये सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने गत वर्ष निशुल्क टिफिन भोजन सेवा का शुभारंभ किया था।
आज इस सेवा का एक साल पूरा हो रहा है। अभावग्रस्त ज़िन्दगी जीने वाले 55 परिवारों तक यह सेवा पहूंचाई जा रही है। जो कि आगरा के विभिन्न इलाकों में निवास कर रहे हैं। वावजूद इसके इस सेवा के तहत ऐसे परिवारों को रोजाना सात्विक, ताजा भोजन का उनके घर टिफिन समय पर निशुल्क पहुंचाया जाता है।
9 जनवरी 2021से शूरु हुई इस सेवा के दौरान कोई दिन ऐसा नहीं आया, जबकि उनके घर टिफिन न पहुंच सका हो। इस सेवा में *मां की रसोई* एवं *वरफी देवी चेरीटेबल ट्रस्ट* का उल्लेखनीय सहयोग मिल रहा है। एक वर्ष के सफल संचालन पर अध्यक्ष मुकेश जैन व महामंत्री गौतम सेठ ने सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया है। यह सेवा 0562-4308769 व 9068737929 पर संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।