श्रीकृष्ण लीला महिला उत्थान समिति ने ,80 छात्राओं को प्रशिक्षण देकर,दिए प्रमाण पत्र।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: श्रीकृष्ण लीला महिला उत्थान समिति द्वारा कम्प्यूटर एवं सिलाई प्रशिक्षित निर्धन छात्राओं  को देकर उन्हें प्रमाण पत्र  वितरित किए गए। 

प्रमाण पत्र विधायक परुषोत्तम खण्डेलवाल जी द्वारा, 80 छात्राओं को दिए गए। 

इस  अवसर  पर  मुख्य  अतिथि  ने  कहा  कि  वे  इस  केंद्र  को  देखकर अचंभित हैं, कि उनके  संज्ञान मे ही नहीं है कि इतना  बड़ा कार्य हो रहा है, और य़ह  केंद्र महिलाओ को  स्वावलंबी  बनाने  मे सहायक सिद्ध हो रहा  है ।उन्होंने  कहा  कि   सही  मायने मे सेवा कार्य यही  है। 

उन्होंने  कहा कि  केंद्र  की  जो  भी आवश्यकता होगी वे पूर्ण  कराएंगे। 

अध्यक्ष मनीष अग्रवाल  ने  बताया कि  2013 से यह केंद्र  चल रहा है और तभी से  यहां  छात्राओं  को निशल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा  है। 

मनीष अग्रवाल ने बताया  कि  शीघ्र  ही  महिलाओ  के  लिए  मेहंदी कोर्स भी शुरू किया  जा  रहा है ,जिससे महिलाये जीविका का साधन खुद कर सके। 

इस अवसर पर अध्यक्ष मनीष अग्रवाल, महामंत्री विजय  रोहतगी, सुरेंद्र मित्तल, मदन गर्ग, अशोक गोयल, पी.के.मोदी, मुन्ना  लाल  गुप्ता,के. के. अग्रवाल, मनीष अग्रवाल( इंफ्रा ग्रुप), विष्णु अग्रवाल, कैलाश खन्ना, गिरराज बंसल, अनूप गोयल,विनीत,ब्रजेश, प्रभात  रोहतगी, आशु रोहतगी, शिखा  गोर, सीमा सिंह, आदि उपस्थिति सराहनीय रही।