हर घर तक,पहुंचेगा पानी : मुरारी लाल गोयल "जिलाध्यक्ष,अ.भा.ग्राहक पंचायत।




  हिन्दुस्तान वार्ता ।                                                        

 आगरा: उत्तर प्रदेश सरकार का संकल्प है कि हर घर तक पानी पहुंचे। इसके लिए सरकार द्वारा कई योजनाएं चलायी जा रही है। लोगों के पानी के कनेक्शन तक नि:शुल्क दिये जा रहे है, लेकिन बीते कई दिनों से आगरा के कई क्षेत्रों और कॉलोनियों में पीने के पानी की किल्लत देखने को मिल रही है। जिसकी शिकायतें अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (पंजी.) को लगातार प्राप्त हो रही है। इनको लेकर जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल 'पेन्ट' के नेतृत्व में शुक्रवार सुबह ग्राहक पंचायत का एक प्रतिनिधि मंडल महाप्रबंधक जलकल विभाग से मिला

 वहां पर मिले सचिव श्री एस के श्रीवास्तव जी को महाप्रबंधक जलकल विभाग के नाम एक ज्ञापन भी सौंपा।

अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत (पंजी.) जिला इकाई- आगरा के जिलाध्यक्ष मुरारी लाल गोयल 'पेन्ट' ने उनको अवगत कराया कि शहर के यमुनापार क्षेत्र के कालिंदी विहार में बीते दो महीनों से जल संकट बना हुआ है। वहीं सुल्तान गंज सहित कई इलाकों में पानी की लाइन लीकेज हो रही है। जिसके कारण प्रतिदिन सैकड़ों लीटर पानी की बर्बादी हो रही है। लीकेज से कालिंदी विहार और आसपास के क्षेत्रों में होने वाली जलापूर्ति पर असर पड़ा है। 

इसके अलावा लोहामंडी, जयपुर हाउस, किशोर पुरा, गोकुल चंद, बोदला चौराहे के पास, वजीरपुरा रोड, घटिया आजम खां रोड, रामबाग रोड, जवाहर पुल के पास, बालूगंज रोड, आवास विकास कॉलोनी सेक्टर-12 रोड में लीकेज से जलापूर्ति बाधित हो रही है। लोग ऐसी भीषण गर्मी में भी पानी जैसी जीवन की बुनियादी जरूरत को लेकर परेशान हो रहे है।

 जल संस्थान की लापरवाही के कारण यहां लगातार समस्या बनी हुई है। सारे प्रयासों के बाद भी पानी की सप्लाई में बाधित हो रही है। 

इस मामले में जलकल विभाग के सचिव ने अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत को आश्वासन दिया कि जल्द ही इन समस्याओं का निराकरण करा दिया जाएगा।

 इस दौरान संगठन मंत्री प्रदीप लूथरा, कोषाध्यक्ष हरिओम गोयल, अशोक अग्रवाल, राकेश गुप्ता, चेतन वर्मा, सत्येंद्र कुशवाह, शेखर अग्रवाल, आनंद शर्मा आदि मौजूद रहे।