हे पुलिस के जवान, आपको नारी शक्ति का सलाम।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: ताजनगरी में पारा 48 डिग्री पार कर चुका है। सड़कें तप रही हैं। गर्म हवाएं चल रही है। जन-मानस गर्मी से बेहाल है।

ऐसे में सिग्नल पर ड्यूटी कर यातायात पुलिस वाहनों को रास्ता दिखा रही है।इन यातायात पुलिस कर्मियों के ना बैठने की व्यवस्था है, ना ही पीने के लिए ठंडा पानी, लेकिन यातायात पुलिस कर्मी अपने स्वास्थ्य की परवाह किए बगैर अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हैं।

 ऐसे ही कर्मठ यातायात पुलिस कर्मियों का आज अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की पदाधिकारियों ने विकल चौक, सुल्तानगंज की पुलिया पर पट्टिका और माला पहना और गिफ्ट देकर अभिवादन किया।

 इस अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती सुमन गोयल ने बताया कि यातायात पुलिस कर्मियों की जिम्मेदारी सबसे ज्यादा अहम होती है, वे ड्यूटी के दौरान ना तो सर्दी देखते हैं, ना गर्मी और ना ही बरसात। वे पूरी मुस्तैदी से अपनी जिम्मेदारी का निर्वाहन करते हैं। वे सड़क पर ड्यूटी देते हैं, तभी ठीक से यातायात का संचालन हो पाता है। 

अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन की जिलाध्यक्ष हेमलता अग्रवाल ने कहा कि महिला सम्मेलन समय- समय पर शहर में समसामयिक और सामाजिक कार्यो को आयोजित करती रहती है। इसी कड़ी में यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया है।

 कार्यक्रम में अखिल भारतीय अग्रवाल महिला सम्मेलन के हाथों सम्मान पाकर ट्रैफिक पुलिसकर्मी भी खासे उत्साहित और खुश नजर आए।

इस मौके पर मुख्य अतिथि -प्रमुख समाज सेवी मुरारी लाल गोयल'पेंट' एवं सम्मेलन की महामंत्री विनीता गोयल, आशा अग्रवाल, मीनू सिंघल, शशि गोयल, मालती अग्रवाल, रीना सिंघल, रेखा सिंघल आदि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।

इन यातायात पुलिसकर्मियों को किया सम्मानित :-

विकल चौक पर तैनात यातायात उप निरीक्षक उम्मेद सिंह, संजीव चौहान, अमित कुमार, लाखन सिंह को माला और पट्टिका पहना और गिफ्ट देकर सम्मानित किया।