भवंर सिंह जी,उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन आगरा के जिला उपाध्यक्ष मनोनीत।

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा : उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ,पूर्व राज्यसभा सांसद मा. नरेश अग्रवाल के निर्देश पर ,संगठन के अध्यक्ष एवं आवकारी मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, मा. नितिन अग्रवाल ने उ.प्र. उद्योग व्यापार संगठन के प्रदेश महामंत्री ,पूर्व राज्य मंत्री मा.ब्रजेश शुक्ला जी के आदेशानुसार ..आगरा के प्रमुख व्यवसायी भवंर सिंह जी को संगठन में जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है।

संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने भी उनसे अपेक्षा की है कि व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए वे संगठन को मजबूत करने में उनका परस्पर सहयोग करेंगे।

भवंर सिंह जी के मनोनीत होने पर ..नरेश गर्ग ,ललित कुमार वर्मा,विजय गर्ग,महेश अग्रवाल, युवा व्यवसायी पियूष वर्मा, देवेन्द्र सविता,जय प्रकाश वर्मा ,धर्म प्रकाश वर्मा, विनय कुमार, लोकेंद्र सिंह आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।