उप मुख्यमंत्री के औचक निरीक्षण से स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप।

 

 

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

किरावली:प्रदेश के उपमुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक गुरुवार को अचानक किरावली स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य चिकित्सा केंद्र पर पहुंच गए

मंत्री के आने की भनक लगते ही स्वास्थ्य अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

 श्री पाठक ने भी प्रभारी चिकित्सा अधिकारी राजकमल से सवालों की झड़ी लगा दी। मंत्री के सवालों के चलते स्वास्थ्य अधिकारी की सांसे अटक गई।

 स्वास्थ्य अधिकारियों की तमाम दलील दिए जाने के बाद, तब कहीं जाकर मंत्री जी संतुष्ट हो सके।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पूछा कि अस्पताल में दवाइयाँ क्या पर्याप्त मात्रा में हैं, और अस्पताल में क्या क्या सुविधाएं नहीं है। क्षेत्रीय विधायक चौधरी बाबूलाल और डॉ रामेश्वर सिंह ने बताया कि भवन की हालत अत्यंत जर्जर है। अस्पताल में अन्य सुविधाएं भी मरीजों के लिए शीघ्र उपलब्ध कराई जानी चाहिए।

 चेयरमैन नूतन विनोद अग्रवाल ने मंत्री के सामने नगर की समस्या बताते हुए कहा कि कस्बे में पेयजल टंकी अत्यंत जर्जर है। कान्हा गौशाला का निर्माण भी लंबे समय से अधर में लटका पड़ा है। इनके लिए बजट शीघ्र उपलब्ध कराया जाए,ताकि जन समस्याओं का शीघ्र समाधान हो सके। नगर के लोगों ने प्रदेश के उपमुख्यमंत्री को कई समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा।

 ज्ञापन देने वालों में संत कुमार सिंघल सभासद सुंदर लाल बंसल अमरपाल सिंह मुखिया हरिपाल सिंह मुकेश पहलवान के हरि सिंह मोहर सिंह सरपंच चंदर शर्मा फूल सिंह माहौर आदि प्रमुख थे।

रिपोर्ट- आर. के.लवानिया