सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने जिला अस्पताल को भेंट किये 500 एंटी रेबीज वेक्सीन एवं अन्य शुरू किए सेवा कार्य।






- यहां मिलेगी 10 रू में भोजन की थाली सेवा ।

-आर.ओ.शीतल जल की चलती फिरती दूसरी प्याऊ का किया लोकार्पण।

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

जिला अस्पताल में कुत्ते काटे के इंजेक्शन शासन से उपलब्ध न होने पर ,अस्पताल प्रशासन द्वारा की गई अपेक्षा पर सत्यमेव जयते ट्रस्ट ने आज गुरूवार को जिला अस्पताल में आयोजित  कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी श्री पी.एन.सिंह जी की मौजूदगी में 500 एंटी रेबीज वेक्सीन, सीएमएस डॉ.अशोक कुमार अग्रवाल को सौपे।

 पूर्व में भी संस्था 500 -500 की खेप में लगभग 14-15 बार ये रेबीज जिला अस्पताल को समाज सेवियों के सहयोग से प्रदत्त कर चुकी है। संस्था की ओर से आज यहां मरीजों एवं तीमारदारों के लिये 10रू में भोजन थाली सेवा का शुभारंभ किया तथा आरओ पानी की दूसरी चलित प्याऊ लोकार्पित की।

इन सभी सेवाओं का लोकार्पण जिलाधिकारी महोदय के कर कमलों द्वारा किया गया।

जिलाधिकारी ने कहा कि  सत्यमेव जयते ट्रस्ट की सेवाएं काबिले तारीफ है। संस्था हर क्षेत्र में लोगों की मदद कर रही है। 

 जब भी प्रशासन या जनता ने सहयोग की अपेक्षा की,संस्था ने सेवाभाव से पूरा सहयोग किया।  समाज के लिए प्रेरणा भी बनी। उन्होंने कोरोना काल के दौरान  प्रदान की गई संस्था की सेवाओं को भी सराहा। 

सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने जिलाधिकारी से सुबह की चाय रोजाना शहर के किसी एक समाजसेवी के साथ बिना उसे सूचित किये उसके साथ  पीने का निवेदन किया, ताकि शहर की पूरी जानकारी से वह रुबरु हो सके। 

 उद्योगपति पूरन डाबर ने सेवा के क्षेत्र में आगरा की एक विशेष पहचान कायम है। उन्होंने 10रू में भोजन थाली सेवा प्रकल्प की जानकारी दी। 

 उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पतालों में आने वाले मरीजों व उसके तीमारदारों को सात्विक व शुद्ध भोजन मिले, इसी भावना से यह सेवा संचालित की जा रही है।  जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. अशोक अग्रवाल व पियूष जैन ने सत्यमेव जयते ट्रस्ट की ओर से जिला अस्पताल में किये सेवा कार्यों को बताया। संचालन महामंत्री गौतम सेठ ने किया। 

 इस पुनीत अवसर पर सतीश मांगलिक, समाजसेवी सन्तोष शर्मा, आगरा कालेज के पूर्व प्राचार्य विनोद माहेश्वरी,बी डी अग्रवाल , रवि अग्रवाल,आरएसएस के भवेश शर्मा,बाल आयोग की अध्यक्ष श्रीमती मोनिका सिंह,जे.एस.फौजदार, डॉ.डी.वी.शर्मा,बलबीर सिंह,हेल्प आगरा के विशेष बंसल, रामलीला कमेटी के महामंत्री राजीव अग्रवाल ,मीडिया प्रभारी नन्दकिशोर गोयल आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।