श्री श्रीनाथ जी के 'नाव मनोरथ के मनोहारी दर्शन।

 



हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

आगरा में पहली बार, आज.. श्री मनकामेश्वर नाथ मठ मन्दिर में ,ज्येष्ठ मास, पूर्णिमा , शुक्ल पक्ष, ग्रीष्म ऋतु , 13/06/2022 दिन सोमवार सायँ 5:00 श्री श्रीनाथ जी बाबाजी के नाव मनोरथ दर्शन हो रहे हैं।

जिसमें प्रभु श्री श्रीनाथ जी बाबाजी नाव में विराजमान होकर ,अपने सभी भक्तों को दर्शन दे रहे हैं।

पहली बार हो रहे , इस नाव मनोरथ दर्शन, जन मानस इसके दर्शन कर अपने जीवन को धन्य कर रहे हैं। 

महंत योगेश पुरी एवं मठ प्रशासक हरिहर पुरी जी ने बताया कि ये विशेष रूप से 14/06/2022, दिन मंगलवार को भी दर्शन सेवा रहेगी।

इस पुनीत कार्य मे विशेष रूप से....

श्री रविशंकर एवं रजनी (मुम्बई) ने पुत्र नितिन (यजमान) ,सोनी त्रिपाठी, शान्ति दूत बंटी ग्रोवर,लक्ष्मी देवी, गोपाल शालिनी बंसल, दिनेश गर्ग , राकेश राजकुमारी बंसल, दीप्ति , बबीता, कुमकुम, अनुभा, दीपा, शिल्पा माहेश्वरी, रूबी गुप्ता ,भावना, प्रियांशी,आदि का सहयोग रहा।