क्रीड़ा भारती आगरा ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाये जाने पर,की बिचार गोष्ठी।


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस(21जून) के उपलक्ष में क्रीडा भारती जिला आगरा द्वारा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बिचार गोष्ठी- ट्रांस यमुना कॉलोनी ,रामबाग पर संपन्न हुई।

 गोष्ठी में  आगरा जिले के पालक अधिकारी व प्रांत कोषाध्यक्ष श्री बृजेश जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। बैठक में क्रीड़ा भारती के जिला अध्यक्ष श्री( डॉ.) राहुल शर्मा जी ने सभी तहसीलों के संयोजक एवं जिले के पदाधिकारी व सभी कार्यकर्ताओं को योग दिवस पर ब्लॉक स्तर पर योग कराने की योजना तैयार कर मार्गदर्शन किया।

बैठक में जिला मंत्री राजेश सिंह कुशवाहा, राहुल गौतम, प्रवीण यादव ,नागेंद्र उपाध्याय ,मनोहर चौधरी, सोनू पंडित, गौरव सिंह ,पवन तोमर ,अमर सिंह राठौर ,एवं सभी तहसीलों के संयोजक उपस्थित रहे।