आगरा देहात : 87 दिनों तक चला,किसानों का धरना समाप्त।




-कीठम से भांडई तक बाईपास रेल लाइन भूमि अधिग्रहण को किसानों की सहमत।

 हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 आगरा सदर तहसील के गांव नानपुर मोड़, मिढ़ाकुर पर दि. 14 अप्रेल से किसानों के बेमियादी धरने का समापन के लिए, जिलाधिकारी आगरा के आदेश पर किसानों के बीच पहुंचे उप जिलाधिकारी किरावली अनिल कुमार सहित क्षेत्राधिकारी अछनेरा राजीव सिरोही ने किसानों की अधिकतर मांगो को मानने के आश्वासन के साथ समाप्त करा दिया।

बाईपास रेल लाइन भूमि अधिग्रहण विरोध संघर्ष समिति के संयोजक चौधरी दिलीप सिंह ने बताया कि उप जिलाधिकारी किरावली अनिल कुमार ने किसानों मुआवजे पर सहानुभूति पूर्वक विचार कर बढ़ाया जाएगा, सिंचाई विभाग की गूलो , चक मार्ग, समरसैविल की पाईप लाईन, बिजली की लाईन की समुचित व्यवस्था के साथ साथ आंदोलन के दौरान दो किसानों की मौत पर परिजनों को मुआवजा दिलाए जाने के लिए मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से मदद कराई जायेगा।

   इस अवसर पर रालोद नेता कप्तान सिंह चाहर, भूदेव प्रधान, मयंक खिरवार, सपा नेता सुरेन्द्र चौधरी, वीरेन्द्र छौंकर, भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, सावित्री चाहर, रनवीर चाहर, द्वारिका प्रसाद शर्मा, सुरेश वर्मा, चौधरी नरेन्द्र सिंह, भूपेन्द्र इंदौलिया, गजेन्द्र इंदौलिया, रामवीर सारस्वत, बाबूलाल बाल्मीकि, बॉबी, जनक सिंह, संजीव चौधरी, अफजल खान, दीवान सिंह, मुकेश नरवार, भूरा नरवार, थान सिंह, लखन लाल, दरयाव सिंह, हरप्रसाद शर्मा, करतार सिंह, जगन सिंह, हेमंत, पवन, सुशील शर्मा, राजकूमार आदि किसान मौजूद रहे।

 धरने में मुख्य रूप 12 साल तक किसानों की हक की लडाई में कुछ दिन पुर्व जेल से रिहा होकर पहुंचे किसान नेता चौधरी भूरी सिंह का किसानों ने फूल माला व साफा पहनाकर भव्य स्वागत किया। 

रिपोर्ट-आर.के.लवानिया।