मेयर से आग्रह..आगरा की सड़कों को गड्ढा मुक्त किया जाए : पवन बंसल "अध्यक्ष"आगरा मंडल व्यापार संगठन

       

               

                         पवन बंसल "अध्यक्ष"

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के अध्यक्ष पवन बंसल के  नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल , मेयर श्री नवीन जैन से मिला। उनको एक ज्ञापन सौंपा। 

ज्ञापन में संगठन के पदाधिकारियों ने मेयर महोदय से मांग की है कि मानसून आ गया है और आगरा की सड़कों का बुरा हाल है ,हर तरफ गड्ढे ही गड्ढे हैं और बारिश के पश्चात गड्ढों में पानी भर जाने के कारण गड्डे नजर नहीं आते और बड़े बड़े हादसे हो जाते हैं जिससे काफी जन धन की हानि होती है क्योंकि शहर में नालों की सफाई भी समय से नहीं हो पाई है ,

 इसलिए शहर में बारिश के समय पानी भर जाता है। अधिकांश  यह देखा गया है कि शहर के व्यस्त चौराहों पर नालों पर बाउंड्री भी टूटी पड़ी हुई है और कई जगह तो खुले नाले हैं, वहां पर कभी भी बाउंड्री नहीं बनाई गई है ।

जैसे-बैकुंठी देवी कॉलेज के चौराहे के पास नाला खुला पड़ा है, तथा सुभाष नगर चौराहे से यमुनोत्री विहार तक सड़को का बुरा हाल है।

संगठन के पदाधिकारियों ने मेयर महोदय से मांग की कि पांच सदस्यीय कमेटी बनाई जाए ,जो पूरे शहर का निरीक्षण करें कि कहां कहां और किस किस रोड पर कितने गड्डे हैं तथा कहां के नाले खुले हैं।

 कहां नालों की सफाई नहीं हुई है, और वह समिति अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करें।

 जिससे कि शहर के गड्ढों को भरा जा सके और हादसों को रोका जा सके।

संगठन के पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि पहले नगर निगम की गाड़ी गिट्टी के मिश्रण को भरकर शहर में घूमती थी और जहां जहां भी गड्ढे नजर आते थे उनको उसी समय भर दिया जाता था ,लेकिन अब ऐसा नहीं है। संगठन केअध्यक्ष,पदाधिकारियों ने यह भी कहा कि आगरा को स्मार्ट सिटी घोषित किया गया है, इसलिए भी आवश्यक है कि कमेटी बनाकर शहर को गड्ढा मुक्त किया जाए और नालों की सफाई कराई जाए। तभी आगरा स्मार्ट सिटी के कहलायेगा। 

मेयर महोदय ने संगठन के पदाधिकारियों को शीघ्र आगरा को गड्ढा मुक्त करने एवं नालों की सफाई करने का आश्वासन दिया है।

प्रतिनिधिमंडल में आगरा मंडल व्यापार संगठन सर्वश्री पवन बंसल"अध्यक्ष", त्रिलोक चंद शर्मा, रिंकू अग्रवाल, चरणजीत थापर, के.पी सिंह, प्रकाश अग्रवाल, किशन कुमार गोयल आदि प्रमुख थे।