हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री मुकुंद मिश्रा, आगरा पहुँच कर, श्री भगवान अग्रवाल जी कें निवास गये।
उनके साथ आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष श्री टी. एन. अग्रवाल भी थे।उन्होंने अपने कर कमलों से श्री भगवान अग्रवाल जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए, उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किये।
श्री मिश्रा ने शोक प्रकट करते हुए कहा कि स्वर्गीय श्री भगवान अग्रवाल जी ,हमारे उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के स्तंभ थे। हम सभी उनके मार्ग दर्शक हैं। उनका रामबरात और रामलीला से जुड़ाव उनके धार्मिक शख्सियत को दर्शाता है ।
हमने उन्हे खो दिया है, यह व्यापार जगत कीं अपूर्णीय क्षति है।
श्री टी एन अग्रवाल ने सबसे पहले उनके परिवार वालों से उनका परिचय कराया।
वहां से जाने के बाद,वे श्री गिरिराज किशोर अग्रवाल के आवास पर पहुंचे।
वहाँ उन्होंने अपने पदाधिकारियों की बैठक ली। सभी ने आगरा में व्यापार में होंने वालीं, अपनी परेशानियों से अवगत कराया।
बैठक में शामिल होने वाले अध्यक्ष श्री टी एन अग्रवाल , जय पुरसनानी, राजेश अग्रवाल, संदीप गुप्ता , गिरिराज किशोर, अग्रवाल तरूनसिंह, अशोक मंगवानी, राकेश बंसल, राजेश सिंघल योगेश रखवानी किशोर बुधरानी सुनील जैन राजकुमार गुरनानी डी सी मितल दीपक शर्मा आदि प्रमुख थे।


