किरावली में अमृत महोत्सव पर भव्य तिरंगा यात्रा।

 


 


हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

किरावली : देश की आजादी के 75 वर्ष की वर्षगांठ पर आयोजित,अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत तिरंगा यात्रा का आयोजन निरंतर जारी बना हुआ है।

 शनिवार को नगर पंचायत किरावली चेयरमैन नूतन विनोद अग्रवाल के नेतृत्व में बड़े पैमाने पर तिरंगा यात्रा निकाली गई। जिसमें स्कूली छात्राओं के अलावा बड़ी तादाद में लोगों ने हिस्सा लिया। श्रीनगर में किरावली नगर में शनिवार को आयोजित हुई तिरंगा यात्रा, समूचे नगर में धूमधाम से निकाली गई।

 स्कूली छात्र-छात्राएं हाथों में झंडा लिए, भारत माता की जय जैसे उद्घोष के साथ सड़कों पर दौड़ रहे थे।

 तिरंगा यात्रा मुख्य बाजार होते हुए चौधरी चरण सिंह स्मारक से गुजरते हुए हाईवे होते हुए तहसील मुख्यालय पहुंची।

जहां उप जिला अधिकारी की मौजूदगी में तिरंगा यात्रा रैली का समापन हुआ।

 इस मौके पर विधायक चौधरी बाबूलाल चौधरी, रामेश्वर सिंह चौधरी,हरपाल सिंह, वीरेंद्र पाल सिंह, दिनेश एडवोकेट ,सुंदरलाल बंसल, सभासद गिर्राज सिंह कुशवाहा जिलाअध्यक्ष संत कुमार सिंघल ,अमरपाल सिंह मुखिया कहरी सिंह आदि लोग तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

रिपोर्ट-आर.के.लवानिया।