🇮🇳 प्रधानमंत्री मोदी का लाल किले से संकेत : भ्रष्टाचार पर वार और महिलाओं का सम्मान।




हिन्दुस्तान वार्ता।धर्मेन्द्र कुमार चौधरी

- 2024 में भाजपा का चुनावी एजेंडा।

दिल्ली : प्रधानमंत्री ने लाल किले से ‘महिलाओं के सम्मान’ का मुद्दा गंभीरता के साथ उठाया है। उन्होंने कहा है कि सार्वजनिक जीवन में भी लोग महिलाओं का अपमान कर देते हैं।

इससे न केवल महिलाओं का अपमान होता है, बल्कि इससे देश-समाज का विकास भी बाधित होता है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले के प्राचीर से दिए गए अपने संबोधन में 2024 लोकसभा चुनाव का एजेंडा स्पष्ट कर दिया है।

 उन्होंने इशारा किया है कि भाजपा यह लड़ाई ‘भ्रष्टाचार पर की गई कार्रवाई’ के आधार पर लड़ेगी। पीएम के संबोधन से इस बात का भी इशारा मिल जाता है कि विपक्ष के ईडी-सीबीआई के राजनीतिक दुरुपयोग के आरोपों से विचलित हुए बिना भ्रष्टाचारी नेताओं पर कार्रवाई जारी रहेगी। 

यानी आने वाले दिनों में विपक्षी नेताओं की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

 महिलाओं के सम्मान का मुद्दा उठाकर प्रधानमंत्री ने यह संकेत दे दिया है कि महिला उन्मुखी योजनाएं आने वाले समय में भी केंद्र सरकार की प्रमुखता में बनी रहने वाली हैं। 

ये 2024 में उनकी सत्ता में वापसी की राह खोल सकती हैं।