कर्मयोगी एन्क्लेव वैल.सोसाइटी ने आजादी का अमृत महोत्सव, धूमधाम से मनाया।

 


 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

कर्मयोगी एन्क्लेव कॉलोनी में कर्मयोगी एन्क्लेव वैलफेयर सोसाइटी ने आज़ादी के अमृत महोत्सव को बड़ी ही धूम धाम से मनाया। जिसमें भारत सरकार के कार्यक्रमों के अनुसार घर, घर तिरंगा, 13/08/22 को मनमोहक तिरंगा रैली, और 15/08/22 को कर्मयोगी फुव्वारे पर भव्य ध्वजारोहण करने के पश्चात, उपस्थित सभी लोगों में बूंदी वितरण कर कॉलोनी के सभी घरों में मिठाई वितरण की।

 15/08/22 की सांयकाल कर्मयोगी फुव्वारे, कर्मयोगी कॉलोनी के बच्चों, एस.एस.पब्लिक स्कूल कर्मयोगी द्वारा देश भक्ति पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम ,आर.जे.स्पोर्ट एकेडमी के छोटे छोटे बच्चों द्वारा अभूत पूर्व जिम्नास्टिक प्रस्तुति दी।

कालोनी के समाजसेवी श्री सीताराम मून्दङा जी ने सभी बच्चों को पुरस्कार दिये। अंत में जोरदार आतिशबाजी के साथ अमृत महोत्सव का समापन हुआ। 

मंच का संचालन सोसायटी के महासचिव संजय गुप्ता और आस्था महाजन ने किया। 

इस प्रोग्राम को सफल और भव्य बनाने में सोसायटी अध्यक्ष पवन बंसल , सहसचिव अंकित बंसल,सुरेश राव,पवन अग्रवाल,निहाल सिंह,महेंद्र सिंह और श्रीमती हीर क्रपलानी,पारुल बंसल,सेजल गुप्ता का विशेष सहयोग रहा। कार्यकम में 

वरिष्ठ नागरिक सेवा समिति के अध्यक्ष श्री ऐ के गुप्ता सचिव श्री ऐ के सिंह श्री पी सी तिवारी श्री एस सी गुप्ता श्री डी सी अग्रवाल श्री ऐ पी सिंह सोसायटी उपाध्यक्ष श्री महीप सिंह सहसचिव आशू रोहतगी कर्मयोगेशवर मंदिर के अध्यक्ष श्री एस के वर्मा सचिव श्री विजय रोहतगी  उपाध्यक्ष श्री दीपक ढल आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।