आगरा मंडल व्यापार संगठन ने किया,भव्य ध्वजारोहण कार्यक्रम।

 




      "राष्ट्र ध्वज को सलामी देते संगठन के सदस्यगण"

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा:आजादी के 75 वें वर्ष के अमृत महोत्सव के अवसर पर 15 अगस्त 2022 को आगरा मंडल व्यापार संगठन एवं उसकी संबंधित संस्थाऐ : पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल, आगरा पुल्ली एवं कृषि यंत्र निर्माता एसोसिएशन एवं आगरा स्वीट्स मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन तथा मीनाक्षी टावर मार्केट एसोसिएशन के तत्वाधान में संयुक्त ध्वजारोहन कार्यक्रम मीनाक्षी टावर प्रांगण में आयोजित किया गया।

सर्व प्रथम संगठन के वरिष्ठ सदस्य श्री प्रकाश चंद्र अग्रवाल जी (घी वालो) ने भारत माता के चित्र के आगे दीप प्रज्वलित कर व माला पहना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

उसके पश्चात पुलिस उपाधीक्षक सुकन्या शर्मा, आगरा मंडल व्यापार संगठन के अध्यक्ष पवन बंसल एवं कोषाध्यक्ष श्री राजेश गोयल द्वारा संयुक्त रुप से ध्वजारोहण किया गया। 

उपस्थित सभी सदस्यों ने राष्ट्रगान गाकर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।

उसके उपरांत सभा में उपस्थित सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा द्वारा व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि मैं हमेशा व्यापारियों के साथ हूँ,और जब भी कोई व्यापारी उनके पास अपनी समस्या लेकर आएगा।हम उनकी  समस्या का समाधान करने की पूरी कोशिश करूंगी।

 उन्होंने संगठन को धन्यवाद देते हुए कहा कि मैं संगठन की बहुत-बहुत आभारी हूं, जो संगठन ने इस कार्यक्रम में उनको आमंत्रित किया। उसके उपरांत आगरा मंडल व्यापार संगठन के अध्यक्ष श्री पवन बंसल ने सीओ छत्ता को बुके देकर व कार्यालय सचिव नीतू अग्रवाल ने पटका पहना कर उन्हें सम्मानित किया और उनको अपना बहुमूल्य समय संगठन को देने के लिए आभार व्यक्त किया।

उसके उपरांत सभा में उपस्थित वरिष्ठ सदस्यों का माला व पटके पहनाकर स्वागत किया गया।

कार्यक्रम में सदस्यों ने अपने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि ऐसे ही संयुक्त प्रयास करते रहने चाहिए जिससे व्यापारिक एकता बढ़ती है। 

इस अवसर पर संगठन के सर्वश्री पवन बंसल (अध्यक्ष) त्रिलोक चंद शर्मा (महामंत्री) राजेश गोयल (कोषाध्यक्ष), अशोक गोयल, चरणजीत टिम्मा, महेंद्र कुमार जैन, दिनेश अग्रवाल, नवनीत बंसल, संजय गोयल, राजेश अग्रवाल, गुरदयाल सिंह बेदी, राहुल अग्रवाल, राजकुमार अग्रवाल, श्याम जरारी, अर्श अग्रवाल, अनिल बंसल, रचित सराफ, सुचित सराफ,, संजीव खंडेलवाल, मुकेश वर्मा ,सिद्धार्थ जैन विवेक गर्ग, निशांत जैन,नितिन अग्रवाल,सौरभ अग्रवाल ,

रिंकू अग्रवाल ,नीतू अग्रवाल एवं मीनाक्षी टॉवर्स मार्केट एसोसिएशन के प्रेमपाल सिंह, सत्यदेव पांडे, डीके जैन आदि अनेक सदस्य उपस्थित रहे।