Vacmet Foundation ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ भेंट किया शव वाहन



हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो

आगरा। सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता निभाते हुए Vacmet India Limited की कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) इकाई Vacmet Foundation ने श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी को जनसेवार्थ एक अत्याधुनिक शववाहन भेंट किया। इस पहल का उद्देश्य अंतिम यात्रा के दौरान शवों के सम्मानजनक, सुरक्षित और सुगम परिवहन की सुविधा उपलब्ध कराना है। नए शववाहन के शामिल होने से बजाजा कमेटी की सेवा और अधिक प्रभावी एवं त्वरित हो सकेगी।

Vacmet India Limited परिसर में आयोजित कार्यक्रम में कंपनी के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल की माताजी एवं चेयरपर्सन श्रीमती रेखा अग्रवाल ने शववाहन की चाबी श्री क्षेत्र बजाजा कमेटी के पदाधिकारियों को सौंपी।

कमेटी के अध्यक्ष अनिल जिंदल ने बताया कि नए वाहन के शामिल होने से कमेटी के पास अब कुल 11 शववाहन हो गए हैं। वहीं महासचिव राजीव अग्रवाल ने जानकारी दी कि इसके अतिरिक्त कमेटी के पास एक वाहन अज्ञात शवों के लिए, एक नेत्रदान सेवा के लिए तथा दो एसी ताबूत सेवा के वाहन भी उपलब्ध हैं, जिनके माध्यम से विभिन्न सामाजिक सेवाएं निरंतर संचालित की जा रही हैं।

अध्यक्ष अनिल जिंदल ने Vacmet Foundation एवं दानदाता परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग जनसेवा के कार्यों को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।

 इस अवसर पर मयंक अग्रवाल, शिल्पा अग्रवाल, प्रदीप कुमार अग्रवाल, सुनील विकल, विष्णु चौधरी, ताराचंद गोयल, प्रशांत गुप्ता, संजीव गुप्ता, राम अग्रवाल, अनुज राठी एवं विपिन जिंदल सहित बजाजा कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। सूत्र : नंदकिशोर गोयल 'मीडिया प्रभारी'