आगरा:छावनी क्षेत्र में 32 वर्षों से निकल रही है,महाराजा अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा।




 हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव समिति आगरा एवं अग्रवाल संगठन छावनी क्षेत्र आगरा की एक संयुक्त प्रेस वार्ता दिनांक 25 सितंबर 2022 को माना मंडप सदर बाजार आगरा में संपन्न हुई। 

प्रेसवार्ता में अध्यक्ष राजेश गोयल एवं सभी पदाधिकारियों, सदस्यों द्वारा आमन्त्रण पत्रिका का विमोचन किया गया।  वार्ता में संगठन के अध्यक्ष श्री अरुण कुमार गोयल ने अवगत कराया गया कि संगठन द्वारा दिनांक 27 सितंबर 2022 दिन मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे से महाराजा अग्रसेन जयंती समिति सुल्तानपुरा आगरा कैंट,के तत्वावधान में महाराजा अग्रसेन जी की एक विशाल शोभायात्रा अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होकर,सुल्तानपुर ,सर्राफा बाजार ,विशेश्वरगंज ,कृष्णा नगर, लाल कुर्ती, बांग्ला एरिया ,ग्रांड होटल से अल्लाह बख्श, सदर बाजार,बालाजी मंदिर, शहजादी मंडी, नंद सिनेमा चौराहा ,नौलक्खा आतम मार्केट, जय हिंद होटल से होकर माना मंडप सदर बाजार पर संपन्न होगी।।  इस शोभायात्रा में 22 घोड़े एवं अन्य झांकियां ,बैंड सहित निकाली जाएंगी।  प्रेस वार्ता में अध्यक्ष राजेश गोयल, अग्रवाल संगठन छावनी क्षेत्र एवं महामंत्री मुदित अग्रवाल द्वारा यह बताया गया कि यह शोभायात्रा पिछले लगभग 32 वर्षों से निकाली जा रही है, जिसका अग्रवाल समाज के साथ-साथ अन्य समाज,जगह- जगह स्वागत करते हैं,जिसका समापन माना मंडप पर होता है। अधिवक्ता सुनील गोयल जी द्वारा यह अवगत कराया गया कि  जयंती के कार्यक्रम 25 सितंबर 2022 को सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों की प्रतियोगिता प्रारंभ हो, 26 सितंबर 2022 को वृद्धजन सम्मान, मुख्य अतिथि का सम्मान ,बच्चों को पुरस्कार वितरण कार्यक्रम एवं हवन पूजन हवन पूजन किया जाएगा और  27 सितंबर 2022 को एक विशाल शोभायात्रा 12:00 बजे अग्रवाल धर्मशाला से प्रारंभ होगी।  प्रेस वार्ता में अध्यक्ष अरुण कुमार गोयल, राजेश गोयल, मुदित अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल सुभाष अग्रवाल, रामकिशन अग्रवाल ,अमित पोद्दार, विशाल गोयल ,आयुष गोयल एड.,शशांक गोयल ,अनिल गोयल, एड.दिनेश कुमार गुप्ता ,हरिओम बंसल ,प्रभा पोद्दार, अशोक अग्रवाल, डॉ बीके अग्रवाल ,प्रवीण अग्रवाल ,प्रदीप गोयल ,अनिल गोयल ,महेश चंद गोयल, सुनील अग्रवाल सुनील गोयल उपस्थित थे।