अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की जन जागृति रथयात्रा पहुँची रायपुर।

 




हिन्दुस्तान वार्ता। 

रायपुर 11 सितंबर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुँचे पर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तँवर के नेतृत्व में चल रही रथयात्रा का रायपुर पहुँचने पर सर्व जातियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।

छत्तीसगढ़ में यह पहला मौक़ा था जब किसी सामाजिक व राष्ट्रीय उद्देश्य की पूर्ति हेतु अपनी राजनीतिक व सामाजिक दूरियों से परे रख, सभी जातियों के लोगों ने एक मंच पर आकर अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रथयात्रा के द्वारा जन जागृति पैदा किए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान तथा माँगों को भरपूर समर्थन दिया व अपने अपने स्तर पर इस आंदोलन को तीव्र गति देने हित भरपूर प्रयास करने का आश्वासन दिया। 

इस अवसर पर आम सभा को महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तँवर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष व सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ वक़ील ऐ पी सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व 08 विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रुप कैप्टन डॉ. जय पाल सिंह चौहान, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य सहित सभी जातियों के पदाधिकारी व नेताओं ने संबोधित किया।

 इस अवसर पर विशेष रूप से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, प्रदेश महामंत्री छत्तीसगढ़ जयप्रकाश सिंह, महामंत्री पवन सिंह, संगठन मंत्री मंदिर विनोद सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष वीरेंद्र ठाकुर, विष्णु सिंह, मुक्तिनाथ पांडे प्रदेश अध्यक्ष अखिल भारतीय भोजपुरी साहित्य सम्मेलन छत्तीसगढ़, दिनेश शुक्ला प्रदेश अध्यक्ष ब्रह्मण वाहिनी छ.ग. , अनिल सिंह संरक्षक भूमिहार समाज, राजेश  आयोजन प्रमुख छठ महापर्व समिति, डी के शर्मा परशुराम सेना पदाधिकारी, संजीव गौतम प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय सनातन सेना, प्रमोद गौतम प्रदेश प्रमुख राष्ट्रीय ब्रह्मण महासंघ, सुनील सिंह प्रदेश कोषाध्यक्ष, रवींद्र सिंह संरक्षक वसुदैव कुटुम्बकम फ़ाउंडेशन, प्रकाश कलचूरी वरिष्ठ पदाधिकारी बघेलखंड राजपूत समाज, विद्या पांडे जिला प्रभारी हिन्दू युवा संगठन भारत, सौरव जिलाध्यक्ष हिन्दू संगठन रायपुर, अजय सेंगर वरिष्ठ पदाधिकारी अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा आदि महानुभाव बड़ी संख्या में उपस्थित थे।