आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर,जम्बू से शुरू हुई रथ यात्रा,पहुँची खंडवा।





हिन्दुस्तान वार्ता।

खंडवा 07 सितंबर। जम्मू से 09 अगस्त से अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में शुरू हुई रथयात्रा आज जम्मू कश्मीर से पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों मैं जनजागरण पैदा करती हुई आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर चली रथयात्रा आज खंडवा पहुँची। 

खंडवा पहुँचने पर क्षत्रिय समाज के अलावा बड़ी संख्या में अन्य जाति के लोगों ने भव्य स्वागत किया तथा संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस को सम्बोधित किया।

रथ यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा सभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, उपाध्यक्ष डॉ. सरदार सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रुप कैप्टन डॉक्टर जय पाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय कार्यकारणी सदस्य आशुतोष सिंह शेखावत, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य, भरत शास्त्री, मनोहर सिंह चंदेल आदि चल रहे हैं।

स्वागतकर्ताओ में महेंद्र सिंह  जनपद अध्यक्ष, लोकेन्द्र सिंह गौड़, उदय सिंह मंडलोई,संगीता राठौर करणी सेना, शैलेन्द्र शर्मा विश्व ब्रह्मण  सभा, नरेंद्र परमार आदि उपस्थित थे।

रिपोर्ट-ठा.धर्म सिंह ब्रजवासी।