मिनी ग्रामीण सचिवालय की रखी गई आधारशिला।

 


हिन्दुस्तान वार्ता ।किरावली 

 अछनेरा विकास खंड के गांव खेड़ा बाकंदा में ब्लॉक प्रमुख प्रति चौधरी महाराज सिंह नगर पंचायत किरावली के चेयरमैन नूतन विनोद अग्रवाल ने शुक्रवार को 24 लाख की लागत से नवनिर्मित होने जा रहे प्रस्तावित ग्रामीण सचिवालय की आधारशिला रखी।

ग्राम पंचायत खेड़ा बाकंदा में शुक्रवार को आयोजित हुए एक कार्यक्रम दौरान मिनी ग्रामीण सचिवालय की आधारशिला रखी गई।

एडीओ पंचायत रामवीर सिंह चाहर ने बताया कि ग्राम पंचायत में प्रस्तावित मिनी ग्रामीण सचिवालय के निर्माण में ₹2400000 की धनराशि ग्राम पंचायत विकास कोष से खर्च की जाएगी। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान बदन सिंह अमरपाल सिंह मुखिया चौधरी हरपाल सिंह मोहर सिंह सरपंच के हरि सिंह आदि लोग प्रमुख थे।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।