पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय को नगर वासियों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि।



 हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

किरावली:प्रदेश के पूर्व कैबिनेट मंत्री रामवीर उपाध्याय के आकस्मिक निधन पर किरावली नगर वासियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। के एम पब्लिक स्कूल पर मंगलवार को आयोजित हुई शोक सभा में स्वर्गीय उपाध्याय के कृतित्व व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने अपने संबोधन में स्वर्गीय उपाध्याय के कई संस्मरण सुनाएं।   

वक्ताओं ने रामवीर उपाध्याय के निधन को प्रदेश की क्षति बताया है। उन्होंने कहा है कि उनके निधन से जो स्थान रिक्त हुआ है, उसकी कभी भरपाई नहीं की जा सकेगी। वक्ताओं ने उन्हें ऊर्जावान विकास पुरुष की संज्ञा दी है। 

शोक सभा में विनोद अग्रवाल (चेयरमैन) शिवराम शर्मा, पातीराम शर्मा ,घनश्याम शर्मा (एडवोकेट) चंद्र शर्मा, गया प्रसाद शर्मा, धर्मेंद्र शर्मा प्रधान मुकेश पहलवान ,संत कुमार सिंघल ,सुंदर लाल बंसल सभासद हरपाल सिंह इंदौरिया, महेश सिंघल आदि प्रमुख थे।

रिपोर्ट-आर के लवानिया।