टी.एन.अग्रवाल"एक्मा" के पुनः अध्यक्ष चुने गए।

               

                      अध्यक्ष-श्री टी. एन. अग्रवाल

                      महामंत्री-श्री संजय अग्रवाल

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

संवैधानिक तीन‌ वर्षो के लिए आगरा क्लॉथ मर्केंटाइल एसोशियशन की नई कार्यकारिणी  का गठन हो गया।

चुनाव अधिकारी राजकुमार जैन व सहयोगी कन्हैयालाल गर्ग की देखरेख में सम्पन्न हुई चुनावी प्रक्रिया में टी.एन. अग्रवाल को  निर्विरोध पुनः अध्यक्ष व संजय अग्रवाल को महामंत्री चुना गया। अन्य पदाधिकारियों में बृजकिशोर अग्रवाल व माधव प्रसाद अग्रवाल,उपाध्यक्ष, ताराचंद गोयल कोषाध्यक्ष, विष्णु जैन तथा राजीव गुप्ता को मंत्री चुना गया। ज्ञात हो कि टी.एन. अग्रवाल,आगरा व्यापार मंडल के भी अध्यक्ष हैं एवं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल में संयुक्त मंत्री है। वे रामलीला कमेटी, रामस्वरूप गर्ल्स इंटर कालेज की प्रबंध कमेटी ,अग्रवाल संगठन सहित कई सामाजिक व व्यापारिक संगठनों से भी जुड़े हैं। श्री अग्रवाल व्यापारियों की हर समस्या को बखूबी प्रशासनिक अधिकारियों के समक्ष रखते हैं।

उनके पुनः अध्यक्ष बनने पर व्यापारियों ने हर्ष व्यक्त किया है।