आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर जम्मू से शुरू हुई रथ यात्रा आज पहुँची भोपाल।





हिन्दुस्तान वार्ता।भोपाल

गत 09 अगस्त को जम्मू से शुरू हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर अ. भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तँवर के नेतृत्व में शुरू हुई रथयात्रा आज भोपाल पहुँची।

रथ यात्रा जम्मू कश्मीर, पंजाब, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश के विभिन्न शहरों में जन जागृति पैदा करती हुई भोपाल पहुँची। रथ यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के अलावा महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, प्रदेश अध्यक्ष रामबीर सिंह सिकरवार, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन डॉ. जय पाल सिंह चौहान, प्रदेश महिला अध्यक्ष अंजना सिंह राजावत, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य आशुतोष सिंह शेखावत, भारत शास्त्री, मनोहर सिंह चंदेल आदि चल रहे हैं।

रथयात्रा आज भोपाल के विभिन्न मार्गों से गुज़रते हुए सुबह महाराणा प्रताप चौक पहुँची,जहां  महाराणा प्रताप की मूर्ति का माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। 

तत्पश्चात चार इमली में महाराणा प्रताप सभागार में आम सभा हुई।

रथ यात्रियों का भोपाल में डॉ. सरदार सिंह परिहार, दीपक चौहान, विनय भदौरिया, देवेंद्र बैस, उदित भदौरिया, नरेंद्र सिंह कुशवाह, विनय भदौरिया, धर्मेंद्र सिंह परिहार, नरेंद्र सिंह कुशवाहा दुष्यंत सिंह परिहार एक राजेश भदौरिया हरभजन सिंह परिहार आदि ने भव्य स्वागत किया।

रिपोर्ट: ठा. धर्म सिंह ब्रजवासी