अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा,रथ यात्रा का उज्जैन में भव्य स्वागत।




-उज्जैन में स्वागत के लिए उमड़ा,जन सैलाब।

-सभी धर्म और जातियों का रथयात्रा को मिला पूर्ण समर्थन।

हिन्दुस्तान वार्ता।

उज्जैन 05 सितंबर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर शुरू हुई रथ यात्रा का उज्जैन पहुँचने पर सर्वजाति व धर्म सभाओं के सम्मानित पदाधिकारी व सदस्यों जिनमें मुस्लिम, बोहरा समुदाय, कायस्थ, जैन, वैश्य, ब्रह्मण, पंजाबी, सिख तथा अनुसूचित जाति व जनजाति के लोग प्रमुखतः उपस्थित थे,उन्होंने भव्य स्वागत किया तथा संयुक्त मंच से प्रेस कॉन्फ़्रेंस के माध्यम से रथयात्रा की माँगो का समर्थन किया। 

तत्पश्चात् नगर में एक विशाल शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें न सिर्फ़ सर्व धर्म व जातियों के लोग उपस्थित थे। करीब पचास जगह विभिन्न महिला समाज, जाति व धर्मों के लोगों द्वारा पुष्प वर्षा, माल्यार्पण कर, मार्ग में जगह जगह स्वागत किया गया।  जिसकी अनोखी छटा देखते ही बनती थी।

अंत में शोभा यात्रा एक विशाल जनसभा में परिवर्तित हुई, जिसे विभिन्न समुदाय के लोगों के साथ अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तँवर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विजय सिंह परिहार, उपाध्यक्ष डी पी सिंह, महामंत्री अनिल सिंह चंदेल, प्रदेश अध्यक्ष मध्य प्रदेश रामबीर सिंह परिहार, प्रदेशाध्यक्ष पंजाब डिम्पल राणा, कार्यकारी अध्यक्ष युवा शांतनू चौहान, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन डॉ. कुंवर जय पाल सिंह चौहान, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुन्दाचा आदि ने सम्बोधित किया ।

रिपोर्ट-:ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी