अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रथ यात्रा पहुँची इंदौर।

 





हिन्दुस्तान वार्ता।

इंदौर।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर शुरू हुई रथ यात्रा इंदौर पहुँची।

 रथ यात्रा का आज इंदौर के मार्गों पर मुसलमान, पिछड़ी जाति, वैश्य, ब्रह्मण, क्षत्रिय, जैन, कायस्थ आदि समाज के लोगों ने पुष्प वर्षा, माल्यार्पण तथा पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया, जिसकी छटा देखने लायक़ थी।

 रथयात्रा का नेतृत्व अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तंवर कर रहे हैं, तथा उनके साथ महासभा के वरिष्ठ राष्ट्रीय अध्यक्ष विजय सिंह परिहार, रथ प्रभारी व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डीपी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रामवीर सिंह सिकरवार, कार्यकारी अध्यक्ष युवा शांतनु चौहान,सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कुँवर जय पाल सिंह चौहान, प्रदेश अध्यक्ष महिला अंजना सिंह राजावत, अयोध्या पीठाधीश्वर बालमुकुंदाचार्य,आशुतोष सिंह शेखावत,भरत शास्त्री,अजय सिंह,अल्का भदौरिया, विमल सिंह आदि महानुभाव चल रहे हैं। 

रथयात्रा ने सर्वसमाज के साथ कमिश्नर इंदौर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। तत्पश्चात् प्रेस क्लब में सभी जातियों के प्रतिनिधियों ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ़्रेंस को संबोधित किया।

रिपोर्ट:ठाकुर धर्म सिह ब्रजवासी।