अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तीसरी राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा पहुंची झारखंड।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।

गुमला(झारखंड)13 सितंबर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की तीसरी राष्ट्रव्यापी रथयात्रा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तवर के  नेतृत्व में जम्मू से शुरू हुई रथयात्रा आज गुमला, झारखंड पहुँची। इस राष्ट्रवादी रथयात्रा में देश के जाने-माने सुप्रीम कोर्ट के वकील डॉ. ए पी सिंह वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रुप कैप्टन जेपीएस चौहान सह यात्रा प्रभारी, अयोध्या से स्वामी बालमुकुंद आचार्य जी, अनीता चौहान, भरत शास्त्री, एचएन सिंह एड. सुप्रीम कोर्ट, जगन रेड्डी, तमिलनाडु, अनंतराम पंजाब, लक्ष्मण सिंह, जसवंत सिंह, चंडीगढ़ एवं झारखंड राज्य इकाई के प्रमुख पदाधिकारी जिनमें प्रमुख रूप से झारखंड राज्य के अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह उर्फ बिन्नू भैया, लल्लन सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष, सूरज देव सिंह एवं गुमला जिला के पदाधिकारी और कार्यकर्ता आदि प्रमुख रूप से रहे, सुंदरगढ़, उड़ीसा से गुमला झारखंड के रास्ते में पडने वाले क्षेत्रों में क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान ग्रहण करती हुई राष्ट्रव्यापी रथ यात्रा गुमला जनपद की कई महान प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करने के बाद, राजपूत भवन गुमला में आयोजित कार्यक्रम एवं पत्रकार सम्मेलन में भाग लेने के बाद रात्रि विश्राम के लिए पहुंची।

रथ यात्रा में चलने वाले साथियों को राजपूत भवन के सभागार मे झारखंड प्रदेश एवं जिला इकाई के पदाधिकारियों द्वारा  सम्मानित भी किया गया एवं कल दिनांक 14 सितंबर 22 को जमशेदपुर के रास्तों में क्षेत्रवासियों द्वारा आयोजित स्वागत एवं सम्मान ग्रहण करती हुई जमशेदपुर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगी।

7 अक्टूबर 2022 को राष्ट्र के विभिन्न जिलों,  प्रदेशों में होते हुए दिल्ली में रथ यात्रा का समापन होगा।