लायंस क्लब आगरा ने किया,शिक्षकों का सम्मान।

 






हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

होटल पीएल पैलेस,संजय प्लेस में लायंस क्लब आगरा द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। 

समारोह में डॉ. सुनील जैन,पू. अध्यक्ष-उ.प्र.लोक सेवा आयोग, एवं डॉ.राजीव उपाध्याय,निदेशक-हिंदुस्तान कॉलेज ऑफ साइंस एंड टेक्नोलॉजी,डॉ. प्रतीक भांटी- मोदी विश्वविद्यालय, सीकर,राजस्थान को सम्मानित किया। 

कार्यक्रम में लायंस क्लब इंटरनेशनल उप मंडल अध्यक्ष द्वितीय लॉयन डॉक्टर स्वाति माथुर ने लायंस क्लब द्वारा किये जा रहे कार्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब आज विश्व की सबसे बड़ी एनजीओ है।  

 कार्यक्रम में लॉयन डॉक्टर शरण प्रसाद माथुर, लॉयन अरुण श्रीवास्तव,लॉयन अनिल गोयल ,लॉयन एमसी अग्रवाल,लॉयन आरसी महाजन, लॉयन अंकुर अग्रवाल आदि सदस्यों की भागीदारी रही। कार्यक्रम का संचालन क्लब अध्यक्ष लॉयन एसपी सरीन ने किया ।