शिव शक्ति डिफेंस एकेडमी,आगरा,ने मनाया जन्मदिन।





हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। सिकंदरा के के नगर स्थित शिवशक्ति डिफेंस एकेडमी ने अपना वार्षिक जन्मदिन समाजसेवी पुरन डाबर के साथ धूमधाम से मनाया। शिवशक्ति डिफेंस एकेडमी यूं तो बढ़ चढ़कर कुछ ना कुछ कार्य करती रहती है, वही आर्मी से रिटायर विनोद दुबे का कहना है कि मैं हर वर्ष शहर के नामी-गिरामी प्रतिष्ठित व्यक्ति से केक कटवा कर डिफेंस एकेडमी का मान सम्मान बढ़ाता हूँ।बच्चों को खेल प्रतियोगिता के माध्यम से अग्रसित करता हूँ।

 मेरा मानना है कि खेल प्रतियोगिता बच्चों को स्वास्थ्य और सुडौल और डिफेंस भर्तियों के लिए जिज्ञासा पैदा करती है।  जो टीम जीत कर आती है उन टीमों को हम लोग ट्रॉफी के साथ उनका हौसला अफजाई करते हैं और जो इनाम घोषित होता है ,मैं सम्मान तरीके से उन्हें भेंट की जाती है। उद्योगपति समाजसेवी पूरन डाबर का 72 वां जन्मदिन शिव शक्ति डिफेंस एकेडमी ने 15 किलो का केक काटकर जन्मदिन को धूमधाम के साथ मनाया। कार्यक्रम में उपस्थित विनोद दुबे और उनकी धर्मपत्नी का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर हिन्दुस्तान वार्ता के यू.पी.हैड-धर्मेन्द्र कु.चौधरी, इंडिया राइज के पत्रकार,अग्रभारत के वरिष्ठ पत्रकार,TV 24 इस्लाम अब्बास, दैनिक अयोध्या टाइम के ब्यूरो चीफ चंद्रप्रकाश आदि की उपस्थिति सराहनीय रही।