हिन्दुस्तान वार्ता। ब्यूरो
आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन द्वारा संस्था के संस्थापक एवं देहदानी स्व.श्री गोविंद अग्रवाल की स्मृति में न्यू मार्केट, जीवनी मंडी में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में संगठन के पदाधिकारियों एवं व्यापारियों ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
संगठन के कार्यवाहक अध्यक्ष गिरीश चंद्र गोयल ने कहा कि संस्थापक स्व. गोविंद अग्रवाल जी की स्मृतियों को चिरस्थायी बनाए रखने के उद्देश्य से यह वृक्षारोपण किया गया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे ये पौधे विकसित होकर वृक्ष बनेंगे, वैसे-वैसे उनकी प्रेरणादायी यादें भी सभी के मन में जीवित रहेंगी।
इस अवसर पर संगठन के गिरीश चंद्र गोयल, राजकुमार अग्रवाल, अशोक गोयल, नीतू अग्रवाल, रिंकू अग्रवाल, चरणजीत टिम्मा,मनीष अग्रवाल (इंफ्रा),सौरभ अग्रवाल, राजेश अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, राजीव गुप्ता, राजेश मनचंदा, प्रदीप लूथरा, डीके जैन, राधेलाल अग्रवाल (चक्की वाले) तथा न्यू मार्केट जीवनी मंडी ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय गुप्ता, डॉ.नागेंद्र प्रताप, पदमचंद जैन, सलीम, हरिओम, मुन्नी बेगम, दिनेश शुक्ला, मोहन धर्मानी, दीप गोयल सहित बड़ी संख्या में संगठन के सदस्य उपस्थित रहे।




