अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रथयात्रा पहुंची,धनबाद।





हिन्दुस्तान वार्ता।

धनबाद 16 सितंबर। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की आर्थिक आधार पर सभी जातियों को समान आरक्षण की माँग को लेकर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तँवर के नेतृत्व में रथयात्रा आज धनबाद पहुँची। 

रथयात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता व महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. ऐ पी सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार सिंह बीनू, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रुप कैप्टन डॉ. जय पाल सिंह चौहान, कार्यकारी अध्यक्ष लल्लन सिंह, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य, सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता एच एन सिंह, अनीता चौहान, भरत शास्त्री, अनंतराम, लक्ष्मण सिंह, जसवंत सिंह, जगन रेड्डी, मनोहर सिंह चंदेल आदि चल रहे हैं। 

रथयात्रा आगामी 07 अक्टूबर को संपूर्ण देश का भ्रमण करते हुए दिल्ली के जंतर मंतर पर समाप्त होगी।

रथ यात्रा का धनबाद पहुँचने पर स्थानीय राजपूत विचार मंच के अध्यक्ष अरुण कुमार सिंह, तीन बार के सांसद व पूर्व कैबिनेट मंत्री झारखंड एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा पशुपति नाथ सिंह, पूर्व विधायक श्रीमती कुंती सिंह पत्नी राष्ट्र विख्यात सूर्य देव सिंह धनबाद आदि ने स्थानीय सर्व जातियों के लोगों के साथ भव्य स्वागत किया।

हालाँकि विष्णुपुर से धनबाद आते हुए मार्ग में जगह जगह रथयात्रा के स्वागत के कारण, रथयात्रा शाम 5 बजे के स्थान पर रात साढ़े नौ बजे पहुँची। इसके बावजूद लोगों के उत्साह में कोई कमी देखने को नहीं मिली। समारोह स्थल पर स्थानीय मीडिया व जनमानस भारी संख्या में रथयात्रा का स्वागत करता रहा।