अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की रथ यात्रा पहुँची अकोला।

 





हिन्दुस्तान वार्ता।

अकोला 08 सितंबर। सभी जातियों के लिए आर्थिक आधार पर आरक्षण की माँग को लेकर जम्मू से शुरू हुई रथयात्रा अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तँवर के नेतृत्व में महासभा की पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ग्रुप कैप्टन डॉ. कुँवर जय पाल सिंह चौहान, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह चौहान, अजय सेंगर प्रांतीय अध्यक्ष,  विनोद सिंह,   प्रदीप सिंह राजपूत, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य, भरत शास्त्री, मनोहर चंदेल आदि के साथ आज तहसील बालापुर अकोला पहुँची।

बालापुर में रथयात्रिओं का स्वागत बहुत ही भव्य व मनोहारी था। सर्वप्रथम बालापुर वासियों ने पुष्प वर्षा तथा माल्यार्पण कर रथयात्रियों का स्वागत किया, तत्पश्चात बालक और बालिकाओं ने गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया। जहाँ राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र सिंह तँवर तथा सभी रथ यात्रियों ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके उपरांत बालिकाओं तथा बालकों ने तलवार तथा लाठियों का अद्वितीय शौर्य प्रदर्शन किया।तत्पश्चात् आम सभा को राष्ट्रीय अध्यक्ष तथा अन्य संबोधित किया जिसमें हज़ारों की संख्या में स्त्री पुरुष तथा बच्चों ने भाग लिया। 

जिसके बाद रथयात्रा ने अकोला के लिए प्रस्थान किया। अकोला पहुँचने पर रथयात्राओं का माल्यार्पण और साफ़ा पहनाकर स्वागत किया गया तथा संयुक्त संवाददाता सम्मेलन को संबोधन के बाद अकोला अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की कार्यकारिणी द्वारा उनके द्वारा किये जा रहे समाजोत्थान व सामाज सेवा में किए जा रहे अद्वितीय कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी राष्ट्रीय पदाधिकारियों को दी। जिसकी सभी राष्ट्रीय युवा प्रांतीय पदाधिकारियों ने भरपूर प्रशंसा की।