35 वा सालाना गुरमत समागम 1,2,3 अक्टूबर से।

 


हिन्दुस्तान वार्ता ।

एतहासिक गुरुद्वारा दुख निवारण गुरु का ताल आगरा में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी 35 वा गुरमत सालाना समागम संत बाबा साधु सिंह मोनी जी व संत बाबा निरंजन सिंह जी की याद में गुरमत समागम 1, अक्टूबर से आरंभ होकर 3 अक्टूबर तक चलेगा प्रेस से वार्ता करते हुए मौजूदा मुखी संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने बताया के तीन दिवसीय इस आयोजन मे कथा एवं कीर्तन दरबार मे बाहर से आए रागी जन साधु संत व सिंह साहब संगत को  निहाल करेंगे।

 1अक्टूबर की शाम को पहले दिन कवि दरबार  का आयोजन होगा , 2 अक्टूबर को दो दीवान आयोजित किए जाएंगे पहला सुबह 9 बजे एव दूसरा साय 7 बजे रात्रि 12 बजे तक ,3, अक्टूबर को कीर्तन दरबार सुबह 10 बजे से प्रारम्भ होगा।

3 अक्टूबर को सुबह 9 बजे से अमृत संचार होगा।

 सभी आयोजन  भाई नंदलाल समागम हाल में होंगे संत बाबा प्रीतम सिंह जी ने  सभी संगत को समय से पहुंचने की अपील की।

   प्रेस वार्ता में ये रहे  मोजूद ॥ समूह सेवक जत्था गुरु का ताल ,दलजीत सिंह सेतीया,उपिंदर सिंह लवली, चोधरी मनजीत सिंह,परमिंदर सिंह ग्रोवर, बंटी ग्रोवर ,जसविंदर सिंह,(आलूवालिया )राजदीप सिंह,विरेंदर सिंह, सरदार कवलदीप सिंह , पाली सेठी।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।