सपा सरंक्षक मुलायम सिंह यादव का 82 साल की आयु में निधन ।

 





हिन्दुस्तान वार्ता।दिल्ली(धर्मेन्द्र कु.चौधरी)

सपा सरंक्षक और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का सोमवार को 82 साल की आयु में निधन।

 मुलायम सिंह यादव को यूरिन संक्रमण.... ब्लड प्रेशर की समस्या और सांस लेने में तकलीफ के चलते पिछले दिनों गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में कराया गया था भर्ती।

मुलायम सिंह यादव के भर्ती होने के बाद से अस्पताल में नेताओं के मिलने का सिलसिला लगातार था जारी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी.... रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बातचीत कर मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य की ली थी जानकारी।  

 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अखिलेश यादव को आश्वासन दिया था कि वे हर संभव मदद और सहायता देने के लिए मौजूद हैं।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, मुलायम सिंह यादव का हालचाल जानने के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल भी पहुंचे थे.......।

मुलायम सिंह यादव का जन्म 22 नवंबर 1939 को इटावा जिले के सैफई गांव में हुआ था।उनके पिता श्री सुघर सिंह यादव एक किसान थे।

 मुलायम सिंह यादव मौजूदा समय में मैनपुरी सीट से लोकसभा सांसद है। 

 उत्तर प्रदेश की राजनीति हो या देश की राजनीति .... 

मुलायम सिंह यादव को प्रमुख नेताओं में गिना जाता रहा हैं।

वे तीन बार उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री रहे और केंद्र सरकार में रक्षा मंत्री भी रह चुके थे।

 इसके अलावा मुलायम सिंह यादव आठ बार विधायक और सात बार लोकसभा सांसद भी चुने जा चुके है।

श्री यादव जी का अन्य स्थानों के साथ-साथ आगरा से भी काफी जुड़ाव रहा। वे अपने पार्टी का राष्ट्रीय सम्मेलन,या कोई खास बैठक करते थे ,तो आगरा को ही प्रमुखता देते थे।

उक्त कुछ छाया चित्रों में आगरा से जुड़ीं पुरानी यादें,संयोजी गई हैं। 

छाया- असलम सलीमी, आगरा।