नगर पंचायत बोर्ड की बैठक में शामिल हुए सांसद राजकुमार चाहर।



- सांसद जी ने कई विकास कार्यों का लिया जायजा।

किरावली। नगर पंचायत करावली बोर्ड की बैठक में विकास संबंधी सात प्रस्ताव पारित हुए जिसमें बस स्टैंड तेजल टंकी पुलिस थाना निर्माण आदि विकास कार्य शामिल हैं। चेयर पर्सन नूतन विनोद अग्रवाल की अध्यक्षता में आयोजित हुई विकास संबंधी बोर्ड की बैठक में सभासदों ने कई सुझाव प्रस्तुत किए।

 फतेहपुर सीकरी लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजकुमार चाहर के समक्ष सभासदों ने कई सुझाव प्रस्तुत करते हुए कहा कि किरावली नगर में बस स्टैंड पुलिस थाना तक नहीं है। 

नगर की पेय जल समस्या अत्यंत गंभीर बनी है। बरसों पूर्व निर्मित पेय जल टंकी गिरासू हालत में हैं। सांसद राजकुमार चाहर ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि प्रदेश सरकार को नगर पंचायत प्रशासन प्रस्ताव भेजे, वह प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बैठकर सभी प्रस्तावों को पूरा कर आएंगे। सांसद ने करोड़ों की लागत से निर्मित आईटीआई कॉलेज रामवीर कूड़ा स्थल पार्क आज का अवलोकन किया। तथा 37 लाख से निर्मित एक इंटरलॉक से निर्मित खरंजे लोकार्पण किया। इस मौके पर भाजपा नेता डॉ रामेश्वर सिंह सभासद संत कुमार सिंघल सुंदरलाल बंसल प्रेम सिंह गजना देवी शांतनु कुमार हरपाल सिंह सुखबीर सिंह प्रधान अमरपाल मुखिया इसराइल हाफिज के अलावा अधिशासी अधिकारी राकेश कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।

रिपोर्ट-आर के लवानिया