देश के विभिन्न हिस्सों से आए,सैकड़ों मूक बधिर बच्चों ने आगरा की ऐतिहासिक इमारतों को देखा।

 



हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

देश के  विभिन्न भागों से आए सैकड़ों मूक बधिर बच्चे आगरा आए। सबसे पहले उन्होंने आगरा की ऐतिहासिक  इमारतों को देखा। 

 डिस्ट्रिक्ट लायन्स क्लब 321 c2 द्वारा उनका स्वागत किया गया और रामलीला मैदान स्थित हनुमान  मंदिर मे उनको दोपहर भोजन दिया गया। 

लायन्स क्लब आगरा आकाश  द्वारा भी इसमें बढ़ चढ़ कर भाग  लिया और अन्य क्लब भी इसमें सहयोगी रहे।

आगरा आकाश द्वारा 400 बच्चों  को बिस्कुट और नमकीन के  पाकेट भेंट किए गए। बच्चे  काफी खुश नजर आ रहे  थे। 

लायन्स क्लब आगरा आकाश  के  पूर्व अध्यक्ष मनीष अग्रवाल  ने  बताया कि 400 बच्चों की अपने हाथ से सेवा करने मे जो सुखद अनुभूति हो रही थी उनको शब्दों मे ब्यान नहीं  किया जा सकता। सभी ने उनके साथ फोटो ग्राफी कराई।

ये बच्चे वृंदावन से आए थे और  वहां उनके कार्यक्रम हो  रहे हैं। विश्व विख्यात संत देवकी नंदन  जी ठाकुर ने वृंदावन मे उनके लिए जगह उपलब्ध करायी है।

 ये बच्चे वहां अपने सांस्कृतिक  कार्यक्रम पेश करेंगे।

यह सेवा कार्य डिस्ट्रिक्ट गवर्नर  सुनीता बंसल की अध्यक्षता मे  हुआ। इसमें लायन्स क्लब आगरा  आकाश, आगरा आदर्श, Agra  अमन, Agra  टाउन, Agra  खुशबु, आगरा आस्था , आगरा सुरभि और आगरा संगनी का विशेष योगदान रहा।

इस अवसर पर गवर्नर सुनीता बंसल,सहजीव रतन ,बसंत गुप्ता एड.,लायन संजय गुप्ता, लायन मनीष अग्रवाल,लायन के के अग्रवाल, लायन प्रेम माहेश्वरी, लायन दीपक, लायन अनिल सिसोदिया, लायन अजय  भार्गव,लायन दिनेश जैन, लायन पंकज अग्रवाल, सुजाता  अग्रवाल, संगीता गुप्ता आदि  प्रमुख रूप से उपस्थित थे।