आगरा: कूँचेश्वर महादेव मंदिर पवित्र स्थान,भव्य गोवर्धन पूजा महोत्सव एवं प्रतिमा विसर्जन सम्पन्न।

 

हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

आज,कूंचेश्वर महादेव मंदिर पर 31वाँ, गोवर्धन पूजा महोत्सव मनाया गया। महोत्सव के तहत श्री गोवर्धन महाराज प्रतिमा का  विसर्जन बड़े ही धूमधाम,श्रद्धा भाव से किया गया। विसर्जन में श्री गणेश जी एवं श्री गोवर्धन महाराज की झांकी, बैंड बाजों के साथ, दोपहर 12:00 बजे प्रारंभ हुईं तथा रावत पाड़ा पर इनका भव्य स्वागत किया गया। 

 उसके उपरांत, बैंड बाजों के साथ गोवर्धन महाराज जी का विसर्जन हाथी घाट पर सम्पन्न हुआ।

 इस अवसर पर श्री भगवान महेश्वरी, जितेंद्र मेहरा, दयानंद शर्मा ,दिलीप भार्गव ,अंशु महेश्वरी ,ललित ,पीयूष , विनीत, हर्ष मोहन, संजय शर्मा और राजेश शर्मा आदि उपस्थित उल्लेखनीय रही। 

रिपोर्ट-असलम सलीमी।