राजा महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर ने रथयात्रा का फ्लैग आफ कर,किया आगरा से मथुरा रवाना।






हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: 30 सितंबर। गत 09 अगस्त को जम्मू के ऐतिहासिक राजतिलक भवन से शुरू हुई अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की देशव्यापी रथयात्रा का सुविख्यात समाज सेवी, शिक्षाविद व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व तत्कालीन राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा स्वर्गीय ठाकुर हरीगोपाल सिंह चौहान एडवोकेट के सुपुत्र, प्रमुख समाजसेवी तथा आगरा के वरिष्ठ अधिवक्ता ठाकुर विजय पाल सिंह चौहान, ग्रुप कैप्टन डॉ जय पाल सिंह चौहान, यशपाल सिंह चौहान, डॉ. सोमेंद्र पाल सिंह चौहान व हरेंद्र पाल सिंह चौहान के निवास- हरी वीरेश्वरी सदन से. 13 आवास विकास कालोनी सिकंदरा आगरा पर महाराज महेंद्र अरिदमन सिंह भदावर पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में ठाकुर विजय पाल सिंह चौहान के परिजनों के साथ डॉ. वीरेंद्र चौहान अध्यक्ष उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी टीचर्स फैडरेशन, गजेंद्र सिंह चौहान, अनिल कुमार सिंह चौहान मैनेजर फ़ॉर्म आर बी एस कॉलेज, नेत्र पाल सिंह चौहान, प्रताप भान सिंह चौहान, लाखन सिंह चौहान, कर्नल ज़ाहिर सिंह राठौर, अश्विनी राठौर, सुभाष बाबू परमार, गौरव परमार, डॉ बलवीर सिंह, डॉ आर एस तोमर, महेंद्र चौहान, राकेश थापर, नितिन चतुर्वेदी, निखिल चतुर्वेदी, छुट्टन सिंह तरकर सुनंदा चौहान, सन्तोष परमार, आशा चौहान, मधुरानी परमार, सारिका चौहान, दीपा चौहान व अन्य ने भव्य स्वागत किया।

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर महेंद्र सिंह तँवर ने अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के संकल्प व रथयात्रा द्वारा की जा रही जन जाग्रति तथा माँगों के विषय में उपस्थित लोगों को अवगत कराया।

तदुपरांत प्रातः क़ालीन भोज के बाद महाराज महेंद्र अरिदमन सिंह ने उक्त सभी महानुभावों की उपस्थिति में रथयात्रा को फ़्लैग आफ करते हुए रथयात्रा की उद्देश्य पूर्ति हेतु शुभकामनाओं के साथ मथुरा के लिए रवाना किया।

  रथयात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ आगरा के प्रमुख समाजसेवी एवं क्षत्रिय सभा आगरा के संरक्षक व वरिष्ठ अधिवक्ता विजय पाल सिंह चौहान, पंजाब प्रदेश के अध्यक्ष डिंपल राणा, पूर्व सैनिक कल्याण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष व आठ विश्व रिकॉर्ड धारक ग्रुप कैप्टन डॉ. जय पाल सिंह चौहान, अयोध्या पीठाधीश्वर जगद्गुरु बालमुकुंदाचार्य, छगन सिंह राठौर बाजेका रियासत व प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा, प्रताप भान सिंह चौहान, सुभाष बाबू परमार एडवोकेट, गौरव परमार  

कार्यकारी अध्यक्ष क्षत्रिय सभा कमला नगर आगरा, लालचंद गर्ग, भरत शास्त्री, मनोहर चंदेल, सुशीला तँवर, आशा चौहान, कमला मित्तल, रेखा गर्ग अग्रवाल समाज अध्यक्ष कुरूकक्षेत, नीतू तँवर, अनिल ठाकुर, संत सिंह राणा, डीएस राणा, राजकुमार, आदित्य प्रताप सिंह चौहान आदि चल रहे हैं।

रथयात्रा का समापन आगामी 07 अक्टूबर को गांधी दर्शन राजघाट पर प्रातः 10 बजे होगा।