आगरा : श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव सम्पन्न।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

आज,श्री गोवर्धन पूजा महोत्सव का 31 वाँ मेला, कूँचेश्वर महादेव मंदिर, कूँचा साधुराम में ,हर वर्ष की  भांति मानाया गया। 

मन्दिर के पवित्र स्थान पर गोवर्धन महाराज को स्थापित किया गया।उन्हें बड़े ही श्रद्धा भाव से सजाया गया।उनकी सजावट,सुंदरता बड़ी ही मनोहारी लग रही थी।

 गोवर्धन महाराज के समक्ष, सभी भक्तों ने उपस्थित होकर भक्ति भाव से आरती की।

 इसके उपरांत अन्नकूट का प्रसाद वितरित किया गया। 

आरती में काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।आरती करने वालों में जितेंद्र मेहरा साहब (अध्यक्ष ),नवीन चंद्र शर्मा, दयानंद शर्मा ,श्री भगवान महेश्वरी ,पियूष कपूर ,संदीप रोहतगी, हर्ष मोहन शर्मा ,ललित मिश्रा ,मुनीश शर्मा ,दिलीप भार्गव, आयुष महेश्वरी ,मुकेश शर्मा (एडवोकेट ),अपूर्व शर्मा, विनय शर्मा ,विनीत मेहरा आदि प्रमुख थे।

रिपोर्ट-असलम सलीमी।