50 वें स्थापना दिवस पर उ. प्र.उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में टी.एन. अग्रवाल को किया सम्मानित।



हिन्दुस्तान वार्ता। कानपुर

 उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के 50 वें स्थापना दिवस पर 13 नवम्बर , रविवार को कानपुर में आयोजित कार्यसमिति की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री मुकंद मिश्रा ने प्रदेश संयुक्त मंत्री व आगरा व्यापार मंडल के अध्यक्ष टी.एन. अग्रवाल को शाल ओढ़ाकर व माला पहनाकर सम्मानित किया। 

टी.एन. अग्रवाल ने अपने संबोधन में कहा कि वह लगातार व्यापार मंडल की प्रगति के प्रयास कर रहे हैं।वाणिज्य वंधु व व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में शहर की समस्यायों को रख रहे हैं।50 वें वर्ष में प्रवेश करने पर उद्योग व्यापार मंडल की बैठक में पूरे प्रदेश में रथ यात्रा निकाले जाने का निर्णय लिया गया। जिसमें सभी जिलों के पदाधिकारी शामिल रहेंगे। तथा हर जिले के वरिष्ठ कार्यकर्ता को सम्मानित किया जाएगा। मंडी टैक्स पर भी आन्दोलन किये जायेंगे।बैठक में आगरा से कन्हैयालाल राठौड़, राकेश बंसल, संदीप गुप्ता, तरूण सिंह व जय पुरसनानी,नंद किशोर गोयल आदि ने भाग लिया।