आगरा भ्रमण करने आए 'सऊदी' अरब के शेख।

 


बैंड बाजों और फूल मालाओं से पुष्प वर्षा कर हुआ भव्य स्वागत। 

हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। ताज नगरी में आए'हसन अली सऊदी'अरब के शेख। व्यापारियों ने किया भारतीय संस्कृति के साथ भव्य स्वागत।  भारतीय मूल के एन.आर.आई. अब्दुल माजीद नाजीब का भी फूल माला के साथ, पुष्प वर्षा कर सात समुंदर पार से आए अतिथियों का जोरदार स्वागत किया।

 आगरा के प्रसिद्ध होटल "सागर रत्ना" पैलेस, खंदारी चौराह पर स्थित,सऊदी के शेख का स्वागत बैंड बाजों के साथ,उनका भव्य स्वागत किया। उनके आगमन पर ,आगरा के व्यापारियों ने गुलाब का फूल देकर ,गले मिलकर, बुके भेंट कर स्वागत किया। मौजूद सागर रत्ना के कर्मचारियों ने खुश होकर उनका अभिनंदन किया। 

हसन अली सऊदी के शेख और अब्दुल माजिद नाजिम स्वागत के लिए होटल रत्ना पैलेस में आए।  उद्योगपति व्यापारियों ने मेक इन इंडिया के सम्बंध में चर्चा की।  हसन अली शेख ने व्यापारियों से व्यापार के बारे में जानकारी ली। आगरा में लेदर उद्योग काफी बड़े पैमाने पर निर्यात करता है और देश मे भी बड़े स्तर पर व्यापार होता रहा है। उनका कहना है कि करोना काल से ,अब हालत सुधरने लगे हैं, व्यापारियों को  व्यापार करने के लिए सुविधाएं मिलने लगी है। एशिया में लेदर का बड़े पैमाने पर निर्यात होता है। आगरा शहर में भी बहुत बड़ा लेदर का कारोबार  है। आगरा के व्यापारियों  ने इसे और बढ़ाने के लिए जोर दिया और बिजनेस टिप्स देते हुए कहा कि हम सभी टीम के साथ काम करते हैं,आने वाले समय में व्यापारियों के लिए लेदर से बनने वाले सामान बहुत बड़े पैमाने के साथ निर्यात होना है, सरकार के द्वारा, अन्य देशों के व्यापारियों के लिए, दरवाजे खुले हुए हैं। सऊदी अरब से अधिकांश व्यापारी, आगरा में अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं, उनसे समय-समय पर मीटिंग कर जानकारी लेते रहते हैं, जिससे व्यापारियों में खुशी की लहर है। स्वागत कार्यकम में नंद किशोर, मैनेजिंग डायरेक्टर"होटल सागर रत्ना पैलेस के सिद्धार्थ शर्मा, तरुण चौधरी, वरिष्ठ व्यापारी आनंद  गुनानी, सुरेंद्र नाथ, प्रदीप भदौरिया, प्रमोद यादव, आर्मी 509 से बच्चन सिंह ने व्यापारियों को संबोधित किया। इस अवसर पर पुनीत गुनानी (विक्की) आदि समस्त होटल सागर रत्ना पैलेस'स्टाफ मौजूद रहे।