पालतू व आवारा मृत गायों, श्वान व जानवरों के अन्तिम संस्कार के लिए विद्युत शवदाह गृह का प्रस्ताव।

 

हिन्दुस्तान वार्ता।आगरा

 सामाजिक संस्था सत्यमेव जयते ट्रस्ट के अध्यक्ष मुकेश जैन ने आगरा में  गायों, श्वान व जानवरों के अन्तिम संस्कार की समुचित व्यवस्था न होने का मुद्दा उठाया है। उन्होंने नगर आयुक्त, जिलाधिकारी, मंडलायुक्त, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी व प्रदेश सचिव को पत्र लिखकर  इस ओर उनका ध्यान आकर्षित कर अन्य प्रदेशों की तर्ज पर आगरा में भी विद्युत शवदाह गृह व्यवस्था का  प्रस्ताव दिया है।

  उन्होंने बताया कि मृत पशुओं के अंतिम संस्कार के लिए लोग भटकते रहते हैं।या शहर के बाहर शवों को  इधर उधर फेंक देते हैं।जोकि पर्यावरण के लिहाज से हानिकारक है। उन्होंने जानकारी दी कि मध्यप्रदेश के कटनी व सागर जिलों में गौवंश व पालतू मवेशियों के लिए विद्युत शवदाहगृह संचालित है। गाजियाबाद में श्वानों के लिए गैस शवदाहगृह जयपुर में हिगोंलिया गौशाला में इसकी व्यवस्था है। लखनऊ व दक्षिणी दिल्ली के नगर निगम द्वारा भी ऐसे शवदाहगृह चालू करने की योजना शुरू करने तथा कोलकाता में भी इसका प्रस्ताव राज्य सरकार कै भेजे जाने की जानकारी मिली है।इसी अनुरूप आगरा में भी ऐसी व्यवस्था चालू हो।

  मीडिया प्रभारी नन्द किशोर गोयल ने बताया कि संस्था के महामंत्री गौतम सेठ व गौ सेवा प्रभारी रवि बंसल के अनुसार सत्यमेव जयते ट्रस्ट द्वारा लंपी गायों के इलाज के लिए दो लाख रुपए की दवाईयां एत्मादपुर विधायक डॉ धर्मपाल सिंह की मौजूदगी में मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को इसी अक्टूबर माह में भेंट की गई है।