हिन्दू कल्याण महासभा ने किया, गौ सेवा कार्य।



हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

विगत,हिन्दू कल्याण महासभा के पदाधिकारियों ने एक मृत बछड़े को उठाने में खास सहयोग किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बछड़ा नराइच क्षेत्र में बीमार होने के कारण मर गया।

ये खबर हिन्दू कल्याण महासभा के पदाधिकारियों को मिली। 

वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल नगर निगम की टीम को बुलाया।

नगर निगम की टीम ने जे सी बी बुलाई। सभी ने मिलकर ,जेसीबी से गड्डा खुदवाया एवं निगम एवं सभा की टीम द्वारा यथा संभव अन्तिम संस्कार किया गया।

दूसरी घटना ये थी कि श्रीनगर,नराइच में एक गाय घायल अवस्था मे थी। उसे सभा के पदाधिकारियों ने नगर निगम की टीम को बुलाकर ,गाड़ी पर चढ़ा,उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया।

   इस पुनीत कार्य में सुशील भदौरिया,शनि, अन्ना,अमन, 

 दीपू,बंटी एवं महासभा के राहुल चित्तोड़िया आदि की भूमिका प्रमुख रही।