आगरा में पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली लागू करने पर,"आगरा मंडल व्यापार संगठन"ने किया स्वागत।



हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा। आगरा मंडल व्यापार संगठन के व्यापारी नेताओं ने आगरा में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू करने का स्वागत किया है। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा है कि इस प्राणली के लागू होने से पुलिस को अपराधियों पर अंकुश लगाने और कानून व्यवस्था मजबूत करने में अवश्य मदद मिलेगी, इस प्रणाली को लागू करने से एडीजी/ आईजी स्तर के पुलिस अधिकारीयो को मजिस्ट्रेट पावर मिल जाती हैं ,जिससे अनेक अवसरों पर अपराधियों पर नियंत्रण करने में डी.एम/एस.डी.एम स्तर के अधिकारियों के ऊपर आश्रित नहीं रहना पड़ता। जैसे-अगर किसी शातिर अपराधी पर गैंगस्टर की कार्रवाई करने के लिए जिला बदर करवाना है,तो जिला मजिस्ट्रेट की अनुमति आवश्यक होती है। जिसके लिए पुलिस को लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता था और जब तक अपराधी अपराध करता रहता था।आज ये प्रणाली के लागू होने से यह अनुमति पुलिस कमिश्नर ही देने में सक्षम रहेंगे

 इसके अलावा सांप्रदायिक दंगों, प्रदर्शन और जुलूस को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज तथा फायरिंग करने के लिए मजिस्ट्रेट के आदेश की आवश्यकता होती थी, और कभी-कभी मजिस्ट्रेट आदेश देने में काफी देर कर देते थे, और पुलिस को काफी जन धन का नुकसान उठाना पड़ता था। अब यह आदेश पुलिस कमिश्नर ही दे सकते हैं।इसके अलावा घर के अंदर जुआघर पकड़ने के लिये सर्च वारंट की आवश्यकता होती थी,एवं बदमाशों से कट्टा तमंचा आदि बरामद करने और केस चलाने से पहले डी.एम. की अनुमति आवश्यक होती थी।

इसी तरह बंदूक आदि के निलंबन के लिये डी.एम ही अनुमति देते है, लेकिन अब यह अधिकार कमिश्नर को भी प्राप्त होंगे।

इस प्रणाली के लागू हो जाने से अपराधियों के विरूद्ध त्वरित कार्रवाई हो सकेगी।

स्वागत करने वालों में संगठन के सर्वश्री पवन बंसल, तिलोक चंद शर्मा, के.पी. सिंह, राजेश गोयल, चरणजीत थापर, सुरेंदर आहूजा,दुर्ग विजय सिंह भैया एडवोकेट, कृष्ण कुमार गोयल, संजय गोयल, राजकुमार शर्मा, रमाशंकर शर्मा एडवोकेट,  सलीम जब्बार, चरणजीत टिम्मा,अशोक गोयल,  शरद अग्रवाल, डॉ धीरज मोहन सिंघल, सुनील कनौजिया, मनोज अग्रवाल, पंकज अग्रवाल,राजकुमार अग्रवाल, हिमांशु सचदेवा, रिंकू अग्रवाल, अशोक अग्रवाल,  रमेश वाधवा, श्याम जरारी, प्रमोद गोयल आदि प्रमुख हैं।