सिद्धचक्र महामंडल विधान एवं विश्वशांति महायज्ञ का भव्य समापन।

 


हिन्दुस्तान वार्ता।

आगरा: 8 नवम्बर 2022 रविवार को श्री 1008 चंद्रप्रभु दिगम्बर जैन मंदिर रकाबगंज छीपीटोला में श्री 1008 सिद्धचक्र महामंडल विधान एवम विश्व शांति महायज्ञ के अंतिम दिन प्रथम अभिषेक करने का सौभाग्य श्री भुवनेश जैन रजत जैन अर्णव जैन स्वस्तिक जैन,श्री उदमचंद राजेन्द्र कुमार जैन को और शांतिधारा  सौभाग्य श्री मुन्नालाल जैन,भुवनेश जैन रजत जैन,अजय कुमार अभय कुमार जैन को प्राप्त हुआ। आज अंतिम दिन 1024 अर्घ्य समर्पित किये गए और सकल जगत में विश्वशान्ति हेतु महायज्ञ किया गया। आज अंतिम दिन के मैना सुंदरी और श्रीपाल बनने का अवसर श्रीमती शीतल जैन और श्री भुवनेश जैन जी को मिला।भक्तो में भरपूर उत्साह दिखा और सभी भक्त आनंद लेते हुए इस विधान को कर रहे थे। 

ये विधान आठ दिन तक इसी प्रकार चला, संध्या में आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम किये गए। विधान की सभी क्रियाएँ द्रोणगिरि से पधारे प० श्री  देवेश जी शास्त्री द्वारा कराई जा रही थीं,एवं संगीत में विधान को श्रीमती शशी पाटनी आगरा द्वारा कराया गया। 

 कार्यक्रम में प्रवीण जैन,राजकुमार जैन,मनोज जैन, विनय जैन, रवि जैन,मुकेश जैन, संजीव अग्रवाल,अमित अग्रवाल,मुकेश जैन,नितिन जैन,प्रभात जैन,उमा जैन,बबिता जैन,आरती जैन,कल्पना जैन,महिमा जैन,रेशी जैन, बेबी जैन, समकित जैन और राहुल जैन मौजूद रहे।