हिन्दू कल्याण महासभा ने बीमार बछड़े का कराया इलाज में सहयोग।

 



हिन्दुस्तान वार्ता। आगरा

हिन्दू महासभा के पदाधिकारियों ने बीमार बछड़े का इलाज कराने में खास सहयोग किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार एक बछड़ा, नराइच क्षेत्र में बीमार होने के कारण,उठाने बैठने को मजबूर था। सड़क के किनारे साँसे ले रहा था।ये खबर हिन्दू कल्याण महासभा के पदाधिकारियों को मिली। 

वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने तत्काल पशु चिकित्सक को बुलाया। और उसका इलाज करवाया।

 इस पुनीत कार्य में महानगर अध्यक्ष राहुल चित्तौडिया ,सुशील भदौरिया,अन्ना,शनि आदि की भूमिका प्रमुख रही।